फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time in eight years 895 mm Heavy rain in Chandigarh

चंडीगढ़ में आठ साल में पहली बार 895 एमएम हुई बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Mon, 24 Sep 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Sep 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
For the first time in eight years 895 mm Heavy rain in Chandigarh
बारिश का लुफ्त उठाते लोग
चंड़ीगढ़ में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी पूरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से लेकर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। आठ साल में पहली बार मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 895 एमएम पार कर गया है। पिछले साल मानसून सीजन में 792 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। 
विज्ञापन


 

तापमान में आई गिरावट

For the first time in eight years 895 mm Heavy rain in Chandigarh
चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश

बीते दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है। सोमवार रात से मानसून कमजोर होगा। उसके बाद बारिश की रफ्तार रुकेगी। 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दो दिन में चंडीगढ़ में कुल 90 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दो सिस्टम एक्टिव होने से बारिश हुई है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दूसरा बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर बदलने से। वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान के कुछ हिस्से और उससे सटे जम्मू कश्मीर के आसपास स्थित है। सोमवार रात से यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा।

मानसून सीजन की आखिरी बारिश
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस बारिश के बाद मानसून सीजन समाप्त हो जाएगा। मानसून सीजन एक जून से 30 सितंबर तक रहता है। उसके बाद बारिश का ठहराव होगा। आगे जो भी बारिश होगी, वह वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ही होगी। अधिकारियों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे भी एक्टिव रहने की संभावना है।


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी मानसूनी सिस्टम सोमवार को भी एक्टिव रहेगा। इससे चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। 25 अक्तूबर को यह कमजोर पड़ेगा। इससे बारिश बंद हो जाएगी। मंगलवार से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 अक्तूबर से गुलाबी ठंड की दस्तक

For the first time in eight years 895 mm Heavy rain in Chandigarh
सुखना झील का बढ़ा जल स्तर

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश थमने के बाद एक बार फिर से दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। 18 अक्तूबर से शहर में गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार सर्द मौसम थोड़ा लंबा हो सकता है। पिछली बार अक्तूबर के आखिरी हफ्ते से तापमान में गिरावट शुरू हुई थी।

किस साल कितनी बारिश 
साल             कुल बारिश                   कम/ज्यादा
2010         1165.5 एमएम             38 फीसदी ज्यादा
2011         772.9 एमएम               आठ फीसदी कम       
2012         801.5 एमएम               पांच फीसदी कम
2013         792.8 एमएम               छह फीसदी कम 
2014         599.2 एमएम               29 फीसदी कम           
2015        548.3 एमएम                35.5 फीसदी कम
2016        456.9 एमएम                45.8 फीसदी कम
2017        752.8 एमएम                10 फीसदी कम   
2018        895.2 एमएम                दस फीसदी ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed