फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Footprints of intruders found at indo-Pak border in Punjab

सीमा पर मिले घुसपैठियों के पैरों के निशान, ड्रोनों की भी आवाजाही, पढ़ें- क्या है पाक का 'ऑपरेशन परिंदा'

Wed, 16 Dec 2020 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Footprints of intruders found at indo-Pak border in Punjab
भारती-पाक सीमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने की साजिश रचनी शुरू कर दी है। सोमवार देर रात भारत-पाकिस्तान को विभाजित करने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय निगरानी चौकी (बीओपी) राजाताल में कुछ पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। इस बात की जानकारी बीओपी में तैनात सीमा सुरक्षा बल को उस समय लगी, जब मंगलवार सुबह पेट्रोलिंग के समय कंटीली तार के पार पांवों के निशान मिले। इसके साथ ही एक प्लास्टिक की पाइप के निशान भी मिले हैं। 

विज्ञापन


सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अमावस की काली रात में घुसपैठियों ने हेरोइन और हथियारों की खेप ठिकाने लगाई है। खेप को ठिकाने लगाने के बाद घुसपैठिये वापस लौट गए। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि नशे की संभावित खेप सीमावर्ती तस्करों को पहुंचाई गई है। 
विज्ञापन



नहीं थम रही पाकिस्तान से ड्रोनों की घुसपैठ 
पिछले साल सितंबर व अक्तूबर माह के दौरान सीमा पार से हथियारों की खेप लाने वाले दो ड्रोनों की बरामदगी के बाद पंजाब पुलिस, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) और सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ाने का दावा किया लेकिन पाकिस्तान से ड्रोनों के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की भारत में तस्करी नहीं थमी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दिसंबर माह के शुरुआत तक पंजाब के इलाकों में सात बार से अधिक पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ दर्ज की गई। हाल ही में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सैटेलाइट व मोबाइल संदेश को डिकोड किया। इसमें पता चला है कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर ड्रोन की गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान ने इसको नाम ऑपरेशन परिंदा दिया है।

जनवरी में पंजाब पुलिस ने भारतीय सेना के एक नायक और दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक ड्रोन, कुछ हथियार और ड्रग मनी बरामद की। इसके बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोनों पर कार्यवाही तेज की थी। अगस्त से एक दिसंबर तक पंजाब में पाकिस्तान से आए चीन निर्मित चार ड्रोन और भारी मात्रा में हथियार पकड़े गए थे।


इसी माह अजनाला सेक्टर में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को लेकर पंजाब पुलिस को शक है कि पाकिस्तानी ड्रोन हथियार गिराकर वापस लौटे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पंजाब से सटी जम्मू-कश्मीर सीमा पर भी ड्रोनों के जरिए हथियार व नशीले पदार्थों की खेप भेजने के मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed