फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food will be free if Catering vendors not give bill at railway stations

रेलवे स्टेशनों पर बिल न दिया तो खाना मुफ्त, रेल मंत्री के निर्देश पर शुरू की नई मुहिम

Mon, 09 Sep 2019 02:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Food will be free if Catering vendors not give bill at railway stations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

हरियाणा-पंजाब सहित पूरे अंबाला रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर दुकानदार अब ग्राहकों से ज्यादा वसूली नहीं कर पाएंगे। उन्हें न केवल तय रेट पर यात्रियों को खाद्य वस्तुएं बेचनी होंगी, बल्कि हर हाल में बिल भी देना होगा। अगर बिल नहीं दिया तो खाना या अन्य खाद्य पदार्थ फ्री मिलेंगे। यह मुहिम अंबाला रेल मंडल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देशों के बाद शरू की है। इसे नो बिल-फ्री फूड यानि बिल नहीं-खाद्य सामग्री मुफ्त का नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर स्थित दुकानदारों और कैटरिंग वेंडर्स को बिल नहीं-खाद्य सामग्री मुफ्त लिखी टीशर्ट दी गई हैं। इन पर खानपान शिकायत संपर्क नंबर 9729539980 भी लिखा हुआ है। दुकानदार के बिल न देने और ज्यादा राशि वसूलने पर यात्री इस नंबर पर फोन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अंबाला रेल मंडल के इस नंबर पर शिकायत करते ही तत्काल कार्रवाई होगी। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने, यात्रियों में जागरूकता लाने और उन्हें असुविधा से बचाने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद्र शर्मा की देखरेख में इसे चलाया जा रहा है। कैटरिंग वेंडर्स व यूनिट को विशेष टीशर्ट दी हैं। जिन पर शिकायत नंबर भी उपलब्ध है। इससे यात्री ठगी से बचेंगे। उनसे ज्यादा राशि दुकानदार नहीं वसूल पाएंगे। इससे डिजीटल इंडिया स्वच्छ भारत अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। 


यूपीआई, भीम एप से लेनदेन के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। भारतीय रेलवे में अलग तरह की यह मुहिम अंबाला रेल मंडल में ही शुरू हुई है। अंबाला कैंट, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, राजपुरा, सरहिंद, पटियाला, धुरी, बठिंडा, कालका, शिमला, अबोहर, मलेरकोटला, संगरूर, नाभा, रोपड़ व नंगलडैम स्टेशनों पर नो बिल-फ्री फूड सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed