{"_id":"607a64b88ebc3ecc5f0d1c4f","slug":"food-corporation-of-india-is-not-showing-interest-in-wheat-procurment-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योजना पर विवाद : गेहूं खरीद पर पड़ रहा डीबीटी मुद्दे का असर, एफसीआई नहीं दिखा रही खरीद में रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना पर विवाद : गेहूं खरीद पर पड़ रहा डीबीटी मुद्दे का असर, एफसीआई नहीं दिखा रही खरीद में रुचि
Sat, 17 Apr 2021 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:02 AM IST
सार
गेहूं खरीद के पहले दिन एफसीआई ने मात्र 10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी, सात दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने महज 47514 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद की है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद
विस्तार
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की लड़ाई का असर अब पंजाब में गेहूं खरीद पर दिखने लगा है। गेहूं खरीद का काम करने वाली केंद्रीय एजेंसी एफसीआई गेहूं खरीद में रुचि नहीं दिखा रही है। एजेंसी एक सप्ताह में सिर्फ 47514 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर पाई है, जबकि इसके मुकाबले राज्य की क्रय एजेंसियां पांच गुना तक खरीद कर चुकी हैं।
विज्ञापन
पंजाब में गेहूं की खरीद 10 अप्रैल को शुरू हुई थी, जबकि दूसरे राज्यों में यह 1 अप्रैल को शुरू हुई थी। हालांकि खरीद के दौरान आढ़तियों ने अपने पुराने बकाए लगभग 150 करोड़ रुपये दिए जाने और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के आश्वासन पर आढ़तियों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया था। इसके बाद डीबीटी मुद्दे को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार आमने-सामने आ गईं थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले दिन एफसीआई ने खरीदा था मात्र 10 मीट्रिक टन गेहूं
केंद्र ने पंजाब को स्पष्ट कर दिया है कि वह किसानों से गेहूं खरीद का पैसा सीधे उनके खाते में ही भेजेगा। राज्य में अब गेहूं खरीद का करीब एक सप्ताह हुआ है, लेकिन केंद्रीय एजेंसी गेहूं की खरीद में खास रुचि नहीं दिखा रही है। गेहूं खरीद के पहले दिन एफसीआई ने मात्र 10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी, सात दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने महज 47514 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद की है। जबकि इसके मुकाबले पंजाब की क्रय एजेंसियां पांच गुना अधिक गेहूं की खरीद कर चुकी हैं। पंजाब में पिछले सात दिन के दौरान 2561486 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
सात दिन में किस एजेंसी ने कितना गेहूं खरीदा
दिनांक एफसीआई पनग्रेन मार्कफेड पनसप पीएसडब्ल्यूसी
16 47514 215399 158854 158305 109612
15 41534 208067 173933 178805 118824
14 19913 134761 117545 13104 70873
13 2883 78599 75655 68439 49412
12 600 46599 44615 43302 27089
11 170 15788 19859 14855 9639
10 10 652 442 818 180
नोट: गेहूं की खरीद मीट्रिक टन में की गई है।
सात दिन में किस एजेंसी ने कितना गेहूं खरीदा
दिनांक एफसीआई पनग्रेन मार्कफेड पनसप पीएसडब्ल्यूसी
16 47514 215399 158854 158305 109612
15 41534 208067 173933 178805 118824
14 19913 134761 117545 13104 70873
13 2883 78599 75655 68439 49412
12 600 46599 44615 43302 27089
11 170 15788 19859 14855 9639
10 10 652 442 818 180
नोट: गेहूं की खरीद मीट्रिक टन में की गई है।
यदि एफसीआई गेहूं खरीद नहीं करना चाहती है तो पंजाब सरकार इस मामले में क्या कर सकती है। बात रही डीबीटी मुद्दे को लेकर तो वह अब वह हल हो चुका है। - भारत भूषण आशु, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, पंजाब सरकार।