{"_id":"6970d5fc3066d57de300aeb7","slug":"following-an-argument-a-school-student-in-patiala-committed-suicide-by-consuming-a-poisonous-substance-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-10787-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पटियाला में 12वीं के छात्र ने खाया जहर, मौत, रहमान के खौफनाक कदम की वजह क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पटियाला में 12वीं के छात्र ने खाया जहर, मौत, रहमान के खौफनाक कदम की वजह क्या?
Wed, 21 Jan 2026 08:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:12 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में स्कूली छात्र ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। मृतक रहमान खान 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
मृतक रहमान खान की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में 12वीं क्लास के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार वालों के मुताबिक उनके लड़के का स्कूल के किसी विद्यार्थी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो गया था जिसके बाद उक्त विद्यार्थी के परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से उनके लड़के को फोन करके बुरा-भला कहा गया। इससे मानसिक परेशान होकर उनके लड़के ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मृतक की पहचान रहमान खान के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उनके लड़के रहमान खान की स्कूल के किसी विद्यार्थी के साथ 15 जनवरी को लड़ाई हो गई थी जिसके बाद उस विद्यार्थी के परिवार ने पुलिस के पास उनके लड़के के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस वालों ने फोन करके उनके लड़के को भला-बुरा किया था। उस विद्यार्थी के परिवार की ओर से भी धमकाया गया था। इससे मानसिक परेशान होकर 16 जनवरी को उनके लड़के ने घर में कोई जहरीली चीज खा ली। गंभीर हालत में उसे राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। यहां से उसे शहर के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान वहां अब उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन