फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog in chandigarh after rain, temperature dips

चंडीगढ़ में बदला मौसम, बारिश ने बढ़ाई ठंड, छाया कोहरा 

Sat, 12 Dec 2020 11:43 AM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Fog in chandigarh after rain, temperature dips
चंडीगढ़ में कोहरे के बीच सुखना लेक पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम बदल गया। देर रात बरसात के बाद ठंड बढ़ गई। वहीं सुबह पूरा शहर धुंध में लिपटा नजर आया। इससे पहले शुक्रवार को मौसम की लुकाछिपी देखने को मिली। दिन में धूप ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा तो वहीं देर रात मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से रात के तापमान में सामान्य से कुछ गिरावट दर्ज की गई।  

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2014 में दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने संभावना जताई थी कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे। दरअसल, ऊंचाई वाले इलाके में पिछले कई दिनों से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस वजह से चक्रवाती हवाओं के सिस्टम बन रहे हैं, जो ठंडी हवाओं को रोकने में सहायक होते हैं। यही कारण है, जिससे दिन व रात के तापमान बढ़े हुए हैं। 

मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में आज व कल अच्छी बारिश व बर्फबारी होगी, इसके बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान गिर जाएगा और कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। पिछले वर्ष भी 17 दिसंबर से ठंड की शुरुआत हुई थी, जो तीन जनवरी तक जारी रही थी। मौसम विभाग के अगले तीन दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed