फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flying Squad will be at the eye of the Commission,GPS devices in vehicles

फ्लाइंग स्क्वैड पर रहेगी आयोग की नजर, वाहनों में लगेंगे जीपीएस डिवाइस

Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Flying Squad will be at the eye of the Commission,GPS devices in vehicles
Election commision - फोटो : File Photo
इस बार फ्लाइंग स्क्वैड के मूवमेंट पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। पहली बार पंजाब में फ्लाइंग स्क्वैड के वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। ताकि आयोग कंट्रोल रूम में बैठ  कर उनके मूवमेंट पर नजर रख सके।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को पहले चुनावों में शिकायतें मिलती रही हैं कि फ्लाइंग स्क्वैड को कहीं गड़बड़ी की सूचना दी जाती थी तो वे किसी पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए कहीं और चले जाते थे। या फिर देरी से पहुंचते थे, ताकि गड़बड़ करने वालों को पूरा समय मिल जाए। जिसके चलते आयोग ने पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी फ्लाइंग स्क्वैड के वाहनों पर जीपीएस डिवाइस लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इससे आयोग को इन वाहनों के मूवमेंट का पता रहेगा। साथ ही अगर स्टेट कंट्रोल रूम या रिटर्निंग अफसरों की तरफ से कहीं भी गड़बड़ की शिकायत आती है तो जो स्क्वैड सबसे नजदीक होगा, उसे मौके पर भेजा जा सकेगा। हर विधानसभा हलके में तीन स्क्वैड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने 11 को आएंगे जैदी

Flying Squad will be at the eye of the Commission,GPS devices in vehicles
चुनाव आयोग की टीम - फोटो : File Photo
पचास हजार रिकवरी पर देनी होगी आयकर को सूचना
चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान नकद राशि सीज किए जाने के नियमों में भी बदलाव किया है। अब फ्लाइंग स्क्वैड या सरवीलेंस टीमें अगर पचास हजार रुपये की भी रिकवरी करती हैं तो उन्हें आयकर विभाग को सूचित करना होगा। पहले दस लाख रुपये तक की रिकवरी पर आयकर विभाग को सूचित करने का प्रावधान था। लेकिन इस बार आयोग ने यह सीमा घटा कर पचास हजार रुपये कर दी है। रिकवरी के बाद आयकर अधिकारी संबंधित व्यक्ति से उसके स्रोत के बारे में पता करेंगे। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह की ओर से सभी डीसी व एसएसपी को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं।

तैयारियों का जायजा लेने 11 को आएंगे जैदी
मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी चुनाव की तैयारियों का जायज लेने खुद 11-12 को पंजाब आएंगे। जैदी के साथ उनके सहयोगी एके ज्योति और ओपी रावत भी रहेंगे। आयोग का दल पंजाब के सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगा। इसके साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेगा। इसके बाद वे मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह और सभी डीसी व एसएसपी के साथ मीटिंग कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे पूरी तैयारियों के साथ आएं। अधिकारियों को बताना होगा कि निष्पक्ष चुनाव कराने को अभी तक उन्होंने क्या कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed