फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flour mill employee cuts his neck with a cutter, dies

Chandigarh News: आटा चक्की में कर्मचारी ने कटर से काट ली अपनी गर्दन, मौत

Tue, 02 Apr 2024 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Flour mill employee cuts his neck with a cutter, dies
चंडीगढ़। गांव दड़वा में गैस के गोदाम के पास स्थित एक आटा चक्की पर काम करने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कटर से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप कुमार उर्फ बबलू (30) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मुकेरियां (पंजाब) का रहने वाला था और यहां दड़वा में अपनी बुआ के घर पर रहता था। अभी संदीप की शादी नहीं हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उसे जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम घटना के समय आटा चक्की में चक्की के मालिक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी बीच एक कमरे में रखे कटर से संदीप ने अपनी गर्दन काट ली। पूरा कमरा खून से भर गया। घटना का पता चलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आटा चक्की मालिक के मुताबिक, संदीप तीन दिन पहले ही काम पर आया था। हालांकि कुछ समय पहले भी उसने एक साल तक उनके यहां काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed