फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood like situation in 5 districts of Punjab due to release of water from Bhakra and Pong dam

Punjab : भाखड़ा-पौंग से पानी छोड़ने पर पांच जिलों में बाढ़, सेना ने 213 को हेलीकॉप्टर और 422 को नाव से निकाला

Thu, 17 Aug 2023 02:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/तलवाड़ा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/तलवाड़ा/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 02:18 AM IST
सार

होशियारपुर के मुकेरियां में गांव मोतला, हलेड जनार्दन, कोलियां कुलियां, महिताबपुर के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां पर लोगों के खाने के लाले पड़ गए हैं। पशुओं के लिए चारा भी नहीं है।

विज्ञापन
Flood like situation in 5 districts of Punjab due to release of water from Bhakra and Pong dam
भाखड़ा बांध से छोड़ा जा रहा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद भाखड़ा और पौंग बांध से पानी छोड़ने के कारण पंजाब के पांच जिले होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, कपूरथला और फिरोजपुर फिर से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। होशियारपुर में स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। यहां बचाव के लिए सेना और एनडीआरएफ को उतारना पड़ा है। विशेष अभियान के दौरान कुल 766 लोगों को बचाया गया। इनमें से 213 को हेलीकॉप्टर, 422 को बोट और 131 लोगों को अन्य माध्यमों से निकाला गया। ब्यास और सतलुज किनारे के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन


ब्यास नदी के पानी ने दर्जनों गांवों में तबाही मचाई है। कई जगहों पर नदी का रुख बदल गया है, जिससे गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। होशियारपुर के गांव बेला ठाकरां और मंड सनूर में कच्चे बांध टूटने से पानी गांवों में घुस गया है। गांव बेला लुध्यादचान, हलेढ़, पराल, रियाली, मंड बढ़पुर गांवों में भी पानी भरने से कई परिवारों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया।
विज्ञापन


लोगों को सरकारी स्कूलों, सत्संग घरों में शिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। पंजाब के साथ लगते इंदौरा उपमंडल में भी 493 लोगों को बचाया गया है। कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेरियां में खाने का संकट

होशियारपुर के मुकेरियां में गांव मोतला, हलेड जनार्दन, कोलियां कुलियां, महिताबपुर के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां पर लोगों के खाने के लाले पड़ गए हैं। पशुओं के लिए चारा भी नहीं है। गांव हलेड जनार्दन के 100 परिवार, मोतला के 25 और गांव कुलियां के करीब 50 परिवार मियाणी के ज्यादातर लोग अलग-अलग गांवों में और अपने रिश्तेदारों के घरों पर रह रहे हैं ।

पौंग का जलस्तर खतरे के निशान से दो फीट ऊपर, 35 वर्षों में पहली बार भाखड़ा के गेट 12 फुट तक खोले 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का कहना है कि अभी पांच दिन और गेट खुले रहेंगे। भाखड़ा बांध के फ्लड गेट 12 फुट तक खोल दिए थे, जोकि 35 वर्षों में पहली बार ऐसा करना पड़ा है। बीबीएमबी के अधिकारियों ने बताया कि 12 और 13 तारीख को हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से बांध में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया था, इस कारण पानी छोड़ना पड़ा। अतिरिक्त पानी छोड़ने से पहले संबंधित राज्य सरकारों, विभागों और निचले इलाकों के प्रभावित इलाकों को एडवाइजरी जारी की गई थी। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता एके सिडाना ने बताया कि पौंग बांध का जलस्तर 1397.57 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1395 से 2.57 फीट ऊपर है।

भुलत्थ के 15 गांव में घुसा पानी, 200 लोग फंसे

भुलत्थ के करीब 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां फंसे 450 लोगों में 250 को अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। 200 लोग अब भी फंसे हुए हैं। ढिलवां क्षेत्र के धुस्सी बांध के साथ लगते मंड कूकां, मंड इब्राहीमवाल, रायपुर अराईयां, चक्कोकी, बुताला, ढिलवां, मिर्जापुर, दाऊदपुर, मंड हबीबवाल, घग्ग दौलतपुर, मंड सरदार सिंह वाला, नंगल लुबाना समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

पंजाब में अगले चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना

पंजाब में अगले चार दिन मौसम मुख्यता शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को पंजाब में केवल अमृतसर में 10.0 एमएम व लुधियाना में 0.3 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री बोले- हालात काबू में

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य में बाढ़ से उत्पन्न हालात काबू में हैं और सरकार हालात पर पैनी नजर रख रही है। पहाड़ी इलाकों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण राज्य सरकार लगातार हिमाचल सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के संपर्क में है। पौंग डैम और रणजीत सागर डैम में स्थिति पूरी तरह काबू में है।

डेरा ब्यास ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए दो करोड़

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए डेरा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने पर डेरे का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाने की जरूरत है कि लोगों को समय पर सहायता मुहैया करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed