फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flights from Hisar to five cities will start from August

Chandigarh News: हिसार से पांच शहरों के लिए अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें

Fri, 14 Jun 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Flights from Hisar to five cities will start from August
एलायंस एविएशन लिमिटेड के साथ हुआ करार
विज्ञापन

अयोध्या, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर और जम्मू के लिए शुरू होंगी उड़ानें

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अगस्त से चंडीगढ़ समेत पांच शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने एलायंस एविएशन लिमिटेड के साथ करार किया है। इसके मुताबिक अगस्त से अयोध्या, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसी साल जनवरी में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री दुष्यंत चौटाला ने सात शहरों की उड़ानों के लिए समझौते के लिए एलायंस एविएशन कंपनी के साथ सहमति जताई थी। उस दौरान करार नहीं हुआ था। हरियाणा सरकार और एविएशन कंपनी के साथ समझौता सीएम नायब सिंह सैनी व नागरिक उड्डयन मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता की मौजूदगी में हुआ।

इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल वाले भी हवाई यात्रा करें। इसे हरियाणा में भी पूरा किया जाएगा। हवाई कनेक्टिविटी से राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। एयरपोर्ट पर कुछ औपचारिकताएं बची हैं, जिनको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश कुमार सिंगला और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के नेटवर्क प्लानिंग हेड सीईओ रंजन कुमार दत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed