{"_id":"66669ee8725c3b7ef80b8168","slug":"five-youth-drowned-in-sutlej-river-in-ludhiana-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सतलुज दरिया में नहाने गए पांच युवक डूबे, दो को लोगों ने बचाया, पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: सतलुज दरिया में नहाने गए पांच युवक डूबे, दो को लोगों ने बचाया, पुलिस ने शुरू की तलाश
Mon, 10 Jun 2024 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:06 PM IST
सार
कुछ युवक दो गुटों में गांव कासाबाद की तरफ नहाने के लिए आए थे। युवक नहा रहे थे तो अचानक से एक गुट के चार और दूसरे गुट का एक युवक डूबने लगे। राहगीरों ने शोर मचा दिया। डूब रहे दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
लुधियाना में नहर में युवक डूबे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लुधियाना के गांव कासाबाद की तरफ सतलुज दरिया किनारे नहाने के लिए गए पांच युवक डूब गए, जबकि दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
पांचों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि जो नौजवान बचाए गए हैं उनकी पहचान समीर खान और शाहबाज खान के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवकों का पता लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक दो गुटों में गांव कासाबाद की तरफ नहाने के लिए आए थे। युवक नहा रहे थे तो अचानक से एक गुट के चार और दूसरे गुट का एक युवक डूबने लगे। राहगीरों ने शोर मचा दिया। डूब रहे दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आस-पास इलाकों में रहने वाले सभी गोताखोरों को वहां मदद के लिए बुला लिया और इसके अलावा पुलिस की टीम भी जांच करने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि डूबे गए पांचों युवकों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी पहचान की भी कोशिश की जा रही है। जल्द ही उनके बारे में पता लगा लिया जाएगा।