फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five year old Tegbir Singh of Ropar become youngest Asian to climb Mount Kilimanjaro

नया रिकॉर्ड: रोपड़ के पांच साल के तेगबीर सिंह ने फतेह किया माउंट किलिमंजारो, बना सबसे कम उम्र का एशियाई

Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

डीजीपी ने एक्स पर लिखा कि तेगबीर सिंह का दृढ़ संकल्प और लचीलापन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धियां दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
Five year old Tegbir Singh of Ropar become youngest Asian to climb Mount Kilimanjaro
तेगबीर सिंह - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब के रोपड़ के पांच साल के तेगबीर सिंह माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने उन्हें बधाई दी है। डीजीपी ने एक्स पर लिखा कि उनका दृढ़ संकल्प और लचीलापन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धियां दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


रोपड़ तेगबीर सिंह (5) सबसे कम उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाला पहला एशियाई बच्चा बन गया है। रोपड़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र तेगबीर सिंह 19340 की ऊंचाई पर पहाड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

तेगबीर सिंह ने तंजानिया में 5895 मीटर (19340 फीट) से अधिक ऊंचाई पर माउंट किलिमंजारो पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। तेगबीर सिंह ने 18 अगस्त को माउंट किलिमंजारो ट्रैक शुरू किया और 23 अगस्त को पहाड़ की चोटी पर पहुंचा। यह ट्रैक बहुत कम तापमान और कम ऑक्सीजन वाला है। पांच साल की उम्र में इस चोटी पर चढ़ना बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

तेगबीर सिंह को तंजानिया राष्ट्रीय पार्कस के संरक्षण आयोग द्वारा जारी माउंटेन क्लाइंबिंग सर्टिफिकेट मिला है और वह 30 अगस्त को रोपड़ लौटेंगे।  इस दौरान उसका स्वागत करने के लिए शहरवासी तैयारियां कर रहे हैं। तेगबीर सिंह के पिता सुखिंदरदीप सिंह ने कहा कि तेगबीर सिंह ने एक साल पहले से कोच बिक्रमजीत सिंह के साथ इसके लिए तैयारी शुरू की थी और वह रेगुलर ट्रैकिंग करता था, जिससे इसका पैशन बन गया।

सुखिंदरदीप सिंह ने कहा कि शहर की ही लड़की सानवी सूद ने आठ साल की आयु में माउंट किलिमंजारो और अन्य चोटियों को फतेह किया था जिसके बाद तेगबीर सिंह ने भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी थी। उतेगबीर सिंह ने अप्रैल में माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप भी फतेह किया था। उन्होंने तेगबीर की कामयाबी के लिए कोच समेत अन्य शहर के लोगों का हौसला देने के लिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed