फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five year old girl fell into 50 feet deep borewell in Karnal of Haryana

जिंदगी की जंग हार गई पांच साल की शिवानी, खेलते समय 50 फुट गहरे बोरवेल में गिरी थी

Mon, 04 Nov 2019 03:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
five year old girl fell into 50 feet deep borewell in Karnal of Haryana
बोरवेल में गिरी बच्ची - फोटो : ANI
घरौंडा (करनाल) के गांव हरिसिंहपुरा में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी पांच वर्षीय शिवानी को 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका। वह रविवार दोपहर बाद तीन बजे बोरवेल में गिरी थी। करीब आठ घंटे बाद शुरू हुए बचाव कार्य में पहले जिला प्रशासन ने बच्ची को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद साढ़े तीन बजे गाजियाबाद से एनडीआरएफ के 37 जवान बचाव के लिए पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह चार बजे बचाव कार्य शुरू किया। पांच घंटे बाद सुबह 9 बजे बच्ची को बोरवेल से निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम ने शिवानी को वायर और कैमरे की मदद से बाहर निकाला। बोरवेल में टीम ने एक वायर के साथ कैमरा भी भेजा।
विज्ञापन


वायर में लगा हुक शिवानी के पांव में अटकाकर उसे ऊपर की तरफ खींचा गया। निकालने के बाद बच्ची को एंबुलेंस से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम छा गया। रातभर ग्रामीण उसकी सलामती की दुआ मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों के पैनल ने शिवानी की मौत कारण दम घुटना बताया है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करने के शव परिजनों को सौंप दिया गया। नागरिक अस्पताल करनाल के डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि बच्ची को बचाने के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम तैनात की गई थी। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

शिवानी को बोरवेल से निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। करीब 10 घंटे रेस्क्यू चला। इसके बाद बच्ची को सुबह लगभग नौ बजे निकाला गया।
 - डीएसपी रामदत्त, घरौंडा

18 घंटे तक बोरवेल के अंदर रेत में दबी रही शिवानी
शिवानी रविवार को तीन बजे बोरवेल में गिरी थी। जब वह बोरवेल में गिरी तो रेत भी उसके ऊपर गिरी। इस कारण वह रेत के नीचे दब गई। सिर्फ उसका पांव ही रेत के बाहर था। बच्ची को सुबह नौ बजे निकाला गया। ऐसे में 18 घंटे तक वह रेत में दबी रही।

ऐसे चला पूरा घटनाक्रम

3 बजे - शिवानी गायब हुई, बोरवेल में गिर गई।
5 बजे - बच्ची का दादा घर पहुंचा।
6 बजे - बच्ची की तलाश शुरू की गई।
9 बजे - बोरवेल में मोबाइल कैमरे में कैद हुई शिवानी
9.15 बजे - सरपंच प्रतिनिधि नरेश को दी बच्ची की सूचना
9.30 बजे - बीडीपीओ को सूचना दी गई।
10 बजे - बीडीपीओ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचें।
11 बजे - एसडीएम गौरव कुमार डीएसपी रामदत के साथ मौके पर पहुंचे, जेसीबी से खुदाई का कार्य भी शुरू किया।
11.30 बजे -   पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया मौके पर
12.35 बजे - जिला उपायुक्त विनय प्रताप पहुंचें।
3.15 बजे - एनडीआरएफ टीम की गांव में एंट्री हुई
3.30 बजे - एनडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची
3.45 बजे - एनडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया
6 बजे - पोपलेन मशीन मौके पर आई
9. बजे - एनडीआरएफ ने बच्ची को बाहर निकाला।
9.5 बजे - शिवानी को एंबुलेंस में रवाना किया।
10 बजे - शिवानी नागरिक अस्पताल में पहुंची, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
10.15 बजे - डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया
दोपहर 12 बजे - डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करनाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।
1 बजे - बच्ची के शव को गांव ले जाया गया, गांव के शिवपुरी में दबाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed