फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five-year-old child murdered after kidnapping, accused arrested

Chandigarh News: अपहरण के बाद पांच साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old child murdered after kidnapping, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। होशियारपुर के न्यू दीप नगर इलाके में मंगलवार रात से लापता पांच साल के बच्चे हरवीर की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव बुधवार को रहीमपुर स्थित श्मशान घाट से बरामद किया गया।
पुलिस ने इस जघन्य अपराध में एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक के अनुसार बच्चा मंगलवार शाम न्यू दीप नगर से लापता हुआ था। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी जिसमें एक व्यक्ति उक्त बच्चे को एक्टिवा पर ले जाता दिखा। फुटेज से पुलिस ने एक्टिवा के मालिक का पता लगाया और उसने पुष्टि की कि उसके साथ काम करने वाला एक प्रवासी मजदूर उसकी एक्टिवा ले गया था। इसके बाद मंगलवार देर रात संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जो नशे में धुत था।
विज्ञापन




पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशे में बच्चे का अपहरण और हत्या करने की बात कबूली। उसने शव को छिपाने की जगह का भी खुलासा किया। उसी आधार पर पुलिस ने बुधवार सुबह स्थानीय सब्जी मंडी के पीछे स्थित श्मशान घाट से बच्चे का शव बरामद किया। पीड़ित का परिवार दो महीने पहले फगवाड़ा गांव से होशियारपुर आया था। एसएसपी मलिक ने घटनास्थल का दौरा कर कहा कि यादव नाम का आरोपी बिहार का एक प्रवासी मजदूर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और अधिवक्ताओं से मामले की शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित करने और आरोपी को मृत्युदंड दिलाने का आग्रह किया। पार्षद कविंदर कौर ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed