{"_id":"669082917b4df13f2e0bf57c","slug":"five-snatchers-caught-40-mobile-phones-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-466132-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच झपटमारों को दबोचा 40 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच झपटमारों को दबोचा 40 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पांच झपटमारों को गिरफ्तार कर बाइक चोरी समेत झपटमारी की छह वारदात का खुलासा किया है। ट्राइसिटी के अलग-अलग हिस्सों से मोबाइल छीनने वाले शातिरों से पुलिस ने 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। झपटमारों से पुलिस वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। इनकी पहचान अक्षय, राहुल, सागर, विवेक और संतोष निवासी फेज-एक व दो रामदरबार के रूप में हुई है। पहला मामला 10 जुलाई को बीएनएस की धारा 340, 3 (5) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने अब धारा 317 (2), 341 लगा दी है। दूसरा मामला पप्पू कुमार शाह निवासी गांव कजहेड़ी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। बीट बॉक्स सेक्टर-47 को दी लिखित शिकायत में पप्पू ने बताया कि बीते 5 जुलाई को दोपहर लगभग 2:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र से साइकिल पर सेक्टर-47 आ रहा था। सेक्टर-47 गुरुद्वारा साहिब लाइट पॉइंट के पास पहुंचा तो दो अज्ञात लड़के मोटरसाइकिल पर आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। तीसरा मामला प्रकाश निवासी औद्योगिक क्षेत्र, फेज-2 की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उसने बताया कि 25 जून को रात करीब 10.10 बजे सेक्टर-31 मार्केट से घर आ रहा था। वह स्लिप रोड शिव मंदिर, फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचा तो दो अज्ञात लड़के बाइक पर आए और मोबाइल छीन फरार हो गए। चौथा मामला प्रकाश निवासी औद्योगिक क्षेत्र की शिकायत पर 10 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। उसने बताया कि 25 जून को रात करीब 10.10 बजे सेक्टर-31 मार्केट से अपने घर आ रहा था और जब वह स्लिप रोड, शिव मंदिर, फेज-2, औद्योगिक क्षेत्र, चंडीगढ़ के पास पहुंचा तो बाइक पर दो लड़के आए और मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। पांचवें मामले में वीर सिंह यादव निवासी फेज-2, रामदरबार, चंडीगढ़ ने बताया कि बीते 30 जून रात लगभग 9 बजे जब वह ट्रिब्यून चौक जा रहा था, जब प्लॉट नं. 703, औद्योगिक क्षेत्र, फेज-2, चंडीगढ़ के पास पहुंचा तो दो लड़के बाइक पर आए और मोबाइल फोन छीन फरार हो गए।
आरोपियों से मिला चोरी का एक मोटरसाइकिल : इन सभी मामलों की जांच के लिए एसएसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की। इसमें एसएचओ सहित अन्य जवानों को शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। शातिरों ने चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ कर रखी थी। यह बाइक कमलेश पत्नी स्वर्गीय ओमपाल के नाम पर पंजीकृत है। पूछताछ के दौरान आरोपी सागर और विवेक ने खुलासा किया कि उन्होंने 30 जून को ट्रिब्यून चौक के पास एक झपटमारी की थी। उन्होंने ट्राइसिटी में कई वारदात की है। शातिरों ने छीने गए मोबाइल फोन एक दुकानदार संतोष निवासी रामदरबार को बेचे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान में रखे कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।