फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five smugglers arrested with two kg heroin and four pistols

Chandigarh News: दो किलो हेरोइन और चार पिस्टल समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested with two kg heroin and four pistols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एमएम कैलिबर की चार ग्लॉक पिस्टल, कारतूस और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, अनमोलदीप सिंह (तीनों अमृतसर निवासी), अभिषेक सिंह और कुलमीत सिंह (दोनों जिला तरनतारण निवासी) के रूप में की गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई में बैठे तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे जो पाकिस्तान में अपने सहयोगियों से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर बरामद माल पाकिस्तान से भेजा गया था। एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और जांच में इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed