{"_id":"6581e8a360e5b7471f05a003","slug":"five-policemen-dismissed-in-punjab-for-not-returning-from-canada-and-australia-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कनाडा और ऑस्ट्रेलिया घूमने गए पंजाब के पांच पुलिसवाले नहीं लौटे, विभाग ने किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: कनाडा और ऑस्ट्रेलिया घूमने गए पंजाब के पांच पुलिसवाले नहीं लौटे, विभाग ने किया बर्खास्त
Wed, 20 Dec 2023 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:36 AM IST
सार
जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस मुलाजिमों को बर्खास्त किया है। जिन छह पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें एक अपनी ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था जबकि पांच कर्मचारी छुट्टी प्राप्त करने के बाद कनाडा व ऑस्ट्रेलिया गए थे और छुट्टी खत्म होने के बाद नहीं लौटे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
कनाडा व ऑस्ट्रेलिया घूमने गए जालंधर पुलिस के पांच मुलाजिम वापस ही नहीं लौटे। लिहाजा उनको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया गया है कि अनुशासनहीनता के चलते पुलिस कमिश्नर जालंधर ने छह अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें विदेश से वापस न वाले पांच मुलाजिम भी शामिल हैं। इनमें दो हेड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल, एक सीनियर कांस्टेबल व दो कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस मुलाजिमों को बर्खास्त किया है। जिन छह पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें एक अपनी ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था जबकि पांच कर्मचारी छुट्टी प्राप्त करने के बाद कनाडा व ऑस्ट्रेलिया गए थे और छुट्टी खत्म होने के बाद नहीं लौटे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कई अहम कदम उठा रही है। अधिकारियों को भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं पुलिस कमिश्नर पहले ही हिदायत दे चुके हैं कि अगर किसी मामले में कोई पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन