फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five more infected in Chandigarh, two discharged

चंडीगढ़ में नहीं थम रहा कोरोना, पांच नए पॉजिटिव मिले, दो लोग किए गए डिस्चार्ज

Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five more infected in Chandigarh, two discharged
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों से पांच नए केस सामने आए। नए मरीजों में सेक्टर-42 निवासी 45 वर्षीय पुरुष भी शामिल है। यह व्यक्ति सेक्टर-25 में अपने कार्यस्थल पर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।

विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के दो सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं दूसरा मरीज सेक्टर-30 निवासी 57 वर्षीय पुरुष है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के भी चार लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी में उसके परिवार के संपर्क में आए 11 लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रैकिंग की गई है, जिनमें से दो हाई रिस्क वाले लोग भी हैं।
विज्ञापन


उधर, मनीमाजरा में एक 27 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। महिला के परिवार में पहले ही कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिल चुका है। चौथा मरीज धनास का 50 वर्षीय पुरुष है, जो कैंसर का मरीज है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके परिवार के 7 सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं मरीज दड़वा निवासी 64 वर्षीय वृद्धा है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के सात सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। इन पांच मरीजों के मिलने के बाद कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 459 हो गई है। शहर में कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती मौलीजागरां के 2 मरीजों को डिस्चार्ज कर सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed