फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five lakh rupees cheated on the pretext of getting VVIP mobile number

वीवीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने का झांसा देकर पौने पांच लाख रुपये ठगे

Fri, 15 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees cheated on the pretext of getting VVIP mobile number
चंडीगढ़। वीवीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने का झांसा देकर सेक्टर-28 निवासी एक व्यक्ति से पौने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर सेल थाना पुलिस ने पीड़ित हरीश गोयल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोयल ने शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी उसके दोस्त सुनील गुप्ता ने उसका प्लेटिनम प्रीमियम मोबाइल नंबर के लिए आदित्य जैन के साथ परिचय करवाया था। सुनील ने उसे आदित्य जैन का मोबाइल नंबर दिया। हरीश ने आदित्य को कॉल की और वीवीआई नंबर लेने के बारे में बात की। इस दौरान उनके बीच व्हाट्सएप पर भी बात हुई। आदित्य जैन ने खुद को एयरटेल कंपनी का वरिष्ठ कर्मचारी बताया। आदित्य ने हरीश गोयल को पांच वीवीआईपी नंबरों की पेशकश की। यह नंबर हरीश गोयल को पसंद आ गए। उन्होंने दो जुलाई को तीन नंबरों के लिए दो लाख 74 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। दो दिन बाद आरोपी ने फिर हरीश को कॉल की और दो नंबरों की पेशकश की। पीड़ित ने इन दो नंबरों के लिए 4 जुलाई को आरोपी को दो लाख 89 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने कहा था कि दो दिन में नंबर एक्टिवेट हो जाएंगे, लेकिन नंबर देने के बाद नहीं चले। जब हरीश गोयल ने आदित्य को कॉल की तो उसने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद हरीश ने साइबर सेल थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed