फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five Laborer burnt fire in tyre factory in Yamunanagar

फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन खोलते ही हादसा, पांच मजदूर झुलसे, चार की हालत गंभीर

Mon, 29 Apr 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
five Laborer burnt fire in tyre factory in Yamunanagar
बॉयलर फटने से मजदूर झुलसे

दादूपुर रोड पर कृष्णा टायर उद्योग फैक्टरी में बॉयलर लीक होने से 5 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। मजदूरों को झुलसी हालत में ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर ले जाया गया, जहां पर चार मजदूरों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। फैक्टरी में झुलसे पांच मजदूर उत्तर प्रदेश के और कई साल से फैक्टरी में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


 घायलों के साथ काम करने वाले कालिका सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे बॉयलर का ढक्कन खोला गया तो सामने खड़े 5 मजदूर भांप की चपेट में आ गए। बताया गया है कि 17 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उधर, हादसे के बाद फैक्टरी के अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने में जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


17 मजदूर कर रहे थे काम
बताया गया है कि हर रोज की तरह मजदूर रविवार को भी कार्य कर रहे थे। और इस दौरान 17 मजदूर थे। जैसे ही बॉयलर का ढक्कन खोला गया तो भांप तेज होने से सामने खड़े तेज बहादुर, सोनू सिंह, लालू सिंह, चौधरी व सुभाष इस हादसे की चपेट में आ गए। इनमें से सुभाष का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। बाकी साथी 92 प्रतिशत झुलसे हैं जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी डिग्री पर था बॉयलर का तापमान

five Laborer burnt fire in tyre factory in Yamunanagar
टायर पिघलाने की फैक्टरी में हुआ हादसा

विशेषज्ञों के अनुसार बॉयलर का तापमान 90 डिग्री के लगभग था जिस वजह से मजदूर सिर से लेकर पांव तक झुलस गए। जानकारी के अनुसार एरिया के लोग इस फैक्ट्री का कई बार विरोध कर चुके हैं क्योंकि टायर चलाने पर प्रतिबंध है। हादसे के बाद फैक्ट्री संचालकों ने गेट पर ताला लगा दिया हैं। वहीं दूसरी फैक्ट्री बिना नाम पते के ही संचालित की जा रही थी।  

लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
रहमियां कॉलोनी के पास यह फैक्टरी चल रही है जिससे आसपास के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जब यह फैक्टरी चलती है तो इस की चिमनी से काली राख घरों में गिरती है। जो कि कपड़ों बर्तन आदि में जम जाती है और उन बर्तनों का इस्तेमाल करने पर लोगों को सांस टीवी कैंसर आदि तक बीमारियां हो रही है।  

रिहायशी एरिया में चल रही फैक्टरियां

बता दें कि यह फैक्ट्रियां दिन रात रिहायशी इलाके में चलती रहती है। इन फैक्ट्रियों की वजह से लोगों मे जानलेवा बीमारियां बढ़ रही है। इससे पहले 5 साल पहले एक फैक्टरी सोम नदी के पुल पर भी लगी हुई थी। जिसकी वजह से छछरौली वासियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिसके बारे में छछरौली निवासी कई लोगों ने लिखित में शिकायत भी दी थी।

उसके बाद यह फैक्टरी बंद हो गई थी। पुराने टायर से तेल निकालने की फैक्टरी जब चलती है तो उसकी चिमनी से काले रंग का इतना गुबार उठता है कि आसमान भी उस काले धुएं से काला हो जाता है।  

सूचना मिली थी कि दादूपुर रोड पर टायर का तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर फट गया है। जिसमें काफी मजदूर घायल हो गए हैं। फैक्टरी जाकर घटनास्थल का दौरा किया है। फैक्टरी वैध या अवैध तरीके से चल रही इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा कार्रवाई कर दी जाएगी।  -नरेश गौतम, तहसीलदार। 

हादसे में झुलसे मजदूर सुभाष के बयान पर फैक्टरी मालिक अंकुर मंगला के खिलाफ 336 व 337 धाराओं के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। -कमलजीत सिंह, प्रभारी, थाना छछरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed