फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fish loded truck was overturned after hitting at kalka highway, chandigarh,

रेलवे लाइट प्वाइंट पर 70 टन मछलियों से भरा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

Sun, 14 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनीमाजरा
अमर उजाला ब्यूरो, मनीमाजरा Updated Sun, 14 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
fish loded truck was overturned after hitting at kalka highway, chandigarh,
fish loded truck was overturned after hitting - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़- कालका हाईवे पर बने रेलवे लाइट प्वाइंट पर शनिवार को सुबह पौने 6 बजे एक मछलियों से भरा ट्रक, कार से टकराने के बाद पलट गया। टक्कर में कार सवार दो युवतियां तीन युवक बाल-बाल बच गए। जबकि ट्रक में लदी 70 टन मछलियों के बॉक्स सड़क पर गिरकर टूट गए।
विज्ञापन


जिसके बाद बॉक्स से निकलकर मछलियां सड़क पर बिखर गईं। ट्रक पलटने से ड्राइवर दिलबाग सिंह और उसके साथी क्लीनर सोनू को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पहुंची पीसीआर पुलिस ने दोनों को सेक्टर-32 के जीएमसीएच में भर्ती कराया। दोनों का अभी इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


दोपहर तक सड़क पर लगा रहा जाम
ट्रक चंडीगढ़ से पंचकूला, कालका जाने वाली सड़क की तरफ पलटा था। जिसे वहां से उठाने में दोपहर के डेढ़ बज गए। जिस कारण लगभग 7 घंटे तक इस सड़क पर लंबा जाम लगा रहा है। जाम की स्थिति सेक्टर-26 रेलवे लाइट प्वाइंट तक देखने को मिली। वहीं आईटी पार्क थाना पुलिस ने जांच करते हुए ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ईएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहा था। जबकि कार कालका, पंचकूला की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कार रेलवे लाइट प्वाइंट के बीच आई तो मछलियों से भरे ट्रक ने कार को बचाने के लिए जोरदार ब्रेक मारी, उसके बाद भी ट्रक कार के अगले हिस्से से टकरा गया। 

 

टिंबर ट्रेल से आ रहा था सौरभ, कुल पांच लोग थे कार में

fish loded truck was overturned after hitting at kalka highway, chandigarh,
fish loded truck was overturned after hitting - फोटो : amar ujala
20 फुट तक सड़क पर घिसता चला गया ट्रक का टायर
कार को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह ने इतनी तेज ब्र्रेक मारी कि ट्रक के टायर 20 फुट तक सड़क पर घिसते चले गए। जिसके निशान सड़क दिखाई दे रहे हैं। ब्रेक के बाद कार से टकराकर ट्रक चंडीगढ़ की ओर सड़क पर पलट गया। 

मनीमाजरा में देनी थी सप्लाई
ट्रक पलटने से 70 टन मछलियों के बॉक्स सड़क के किनारे फुटपाथ पर गिर गए। ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से मछलियां ट्रक में लेकर लुधियाना, जालंधर जाने से पहले मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर की मछली मार्केट में सप्लाई देने जा रहा था।

जैसे ही वह रेलवे लाइट प्वाइंट पर ग्रीन लाइट होने पर किशनगढ़ मनीमाजरा के लिए बढ़ा तभी पंचकूला से रेड सिगनल होने के बावजूद कार उनके ट्रक के आगे आ गई। जिसे बचाने के लिए उसने ब्रेक मारी तो ट्रक पलट गया।

टिंबर ट्रेल से आ रहा था सौरभ, कुल पांच लोग थे कार में
वहीं लुधियाना के रहने वाले युवक सौरभ शर्मा ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त (दो युवतियां सहित) परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल से आ रहे थे। उसे अपनी डांस क्लास के लिए मोहाली फेस 10 जाना था। सौरभ ने बताया कि वह ग्रीन सिगनल पर ही आ रहा था। जबकि दड़वा की तरफ से आ रहे ट्रक ने रेड लाइट क्रॉस कर उनकी कार को ट्रक मारी है। जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में सभी को हल्की चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed