{"_id":"57d6a17b4f1c1b932cd4764d","slug":"first-shock-for-navjot-sidhu-front-awaaz-e-punjab-sucha-singh-chhotepur-refuse-to-join","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू की नई पार्टी बनाने की उम्मीदों को पहला झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू की नई पार्टी बनाने की उम्मीदों को पहला झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 13 Sep 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की नई पार्टी बनाने की उम्मीदों को पहला और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के कन्वीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि वे आवाज-ए-पंजाब पार्टी में वो कतई नहीं जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के लोगों पर विश्वास नहीं करते हैं। छोटेपुर सोमवार को फिरोजपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
16 सितंबर के बाद छोटेपुर सुनाएंगे अपना फैसला
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू
- फोटो : फाइल फोटो
छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल कहते कुछ और हैं जबकि करते कुछ और हैं। यही कारण है कि पंजाब में अच्छे नेता आप पार्टी से अलग हो रहे हैं। उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
16 सितंबर के बाद वह अपना फैसला सुनाएंगे। छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में आप के वालंटियर उनके साथ हैं। लोगों का समर्थन उन्हें बहुत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को फरीदकोट में उनका अंतिम कार्यक्रम है, उसके बाद अगली रणनीति के बारे में घोषणा करेंगे।
16 सितंबर के बाद वह अपना फैसला सुनाएंगे। छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में आप के वालंटियर उनके साथ हैं। लोगों का समर्थन उन्हें बहुत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को फरीदकोट में उनका अंतिम कार्यक्रम है, उसके बाद अगली रणनीति के बारे में घोषणा करेंगे।