फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first girl baby born so haryana goverment give good news

पहली बेटी होने पर भी गुड न्यूज देगी सरकार

Fri, 02 Jan 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Jan 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
first girl baby born so haryana goverment give good news

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य में पहले से चल रही ‘लाडली’ योजना में संशोधन किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसकी घोषणा 22 जनवरी को हो सकती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार उसी दिन लाडली योजना में संशोधन की घोषणा करेगी।

इस योजना के तहत अभी तक राज्य सरकार की ओर से दूसरी बेटी के जन्म पर परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है, लेकिन संशोधन के बाद पहली बेटी के जन्म पर भी परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए प्रदेश की पूर्व सरकार ने एलआईसी के साथ करार किया था।
विज्ञापन


हरियाणा की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन ने पिछले माह ही अधिकारियों से इस योजना में संशोधन करने को कह दिया था ताकि सरकार इसे जल्द घोषित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कुछ साल पहले कांग्रेस सरकार ने लाडली योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत जब किसी परिवार में दूसरी बेटी पैदा होती है तो सरकार पांच वर्ष तक पांच-पांच हजार रुपये बेटी के नाम पर एलआईसी के खाते में जमा करवाती है।


बेटी के 18 साल की होने के बाद उसके खाते में लगभग 96 हजार रुपये इकट्ठा हो जाता है। इस आर्थिक मदद का उद्देश्य है कि उसके परिवार के लोग यह राशि उसके विवाह या उच्च शिक्षा पर खर्च कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed