फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First ever milkha singh talks about rio olympic

रियो ओलंपिक को लेकर पहली बार बोले मिल्खा सिंह, दिखाए तल्ख तेवर

Mon, 29 Aug 2016 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
First ever milkha singh talks about rio olympic
Milkha singh - फोटो : Amar ujala
रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर पहली बार मिल्खा सिंह बोले है। उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने रियो ओलंपिक 2016 में खिलाड़ियों के लाचार प्रदर्शन पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हमें पुराने खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। लिएंडर पेस, अभिनव बिंद्रा, सानिया मिर्जा का कैरियर ढलान पर है। अब समय आ गया है कि हम नए बच्चों को आगे लाएं। 
विज्ञापन


मिल्खा सिंह ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा है कि बिना समय गंवाए बगैर हमें नई खेल नीति बनानी होगी। इनके अनुसार देश के पास पैसा है, स्टेडियम है, इंफ्रास्ट्रक्चर है, बेहतरीन कोच हैं इसके बावजूद खिलाड़ी आशा केअनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हमें अभी से देश के लिए नई प्रतिभाओं को खोजना होगा जिससे आने वाले ओलंपिक केलिए मेडल की आस रहे क्योंकि करोड़ाें देश वासियाें की नजर अपने खिलाड़ियाें पर रहती है।
विज्ञापन

राज्यवर्धन राठौर को बनाया जाए खेल मंत्री: मिल्खा

First ever milkha singh talks about rio olympic
मिल्खा सिंह - फोटो : ANI
मशहूर धावक मिल्खा सिंह ने कहा कि जो लोग पुराने स्पोर्ट्स में माहिर और जानकार हैं, उन्हें उनके नेतृत्व में सबकों आगे लेकर बढ़ना चाहिए। मिल्खा ने कहा कि राज्यवर्धन राठौर को खेल मंत्री बना दिया जाना चाहिए।

खेल मंत्रालय की कमान ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए जिन्हें सही चीजाें की जानकारी है। उन्हें पता है कि कैसे देश में स्पोर्ट्स को तरक्की पर लेकर जाना है। देश में ऐसे लोगाें के हाथ स्पोर्ट्स की कमान दे रखी है, जिन्हें ख्रेलाें की सही जानकारी तक नहीं है। ऐसे में देश में खेल में तरक्की कैसे हो सकती है।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तुरंत मंथन की जरूरत: मिल्खा सिंह

First ever milkha singh talks about rio olympic
Milka Singh - फोटो : Amar ujala
मिल्खा सिंह ने कहा कि एक भी दिन खराब किए बिना रियो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन पर तुरंत मीटिंग बुलाई जानी चािहए। जिसमें खेल मंत्री, इंडियन ओलंपिक कमेटी (आइओसी) के प्रधान, सेक्रेटरी को शामिल कर ओलंपिक में खिलाड़ियाें के प्रदर्शन पर मंथन किया जाना चाहिए। इनके अनुसार ओलंपिक का स्टैंडर्ड काफी हाई रहता है। चार साल की कड़ी मेहनत के बाद ही खिलाड़ी मेडल केकरीब पहुंचता है। 

लड़कियाें ने किया कमाल
मिल्खा सिंह ने रियो में मेडल जीतने वाली बेटियाें पीवी सिंधू, साक्षी मलिक आशीर्वाद और जिम्नास्टिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा करमाकर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन तीनों का नाम आज हर देशवासी की जुबान पर है। इन तीनों ने रियो ओलंपिक में देश की लाज रखी है। मिल्खा सिंह ने साक्षी मलिक, पीवी सिंधु के कोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान से ही बेटियाें ने ओलंपिक में मेडल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed