{"_id":"663d0894e569a87fc802e142","slug":"first-death-due-to-corona-in-punjab-after-three-month-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तीन महीने बाद पंजाब में कोरोना से पहली मौत, 25 वर्ष का युवक अनीमिया और एचआईवी का भी था रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तीन महीने बाद पंजाब में कोरोना से पहली मौत, 25 वर्ष का युवक अनीमिया और एचआईवी का भी था रोगी
Thu, 09 May 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 May 2024 11:04 PM IST
सार
पंजाब में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने बताया कि युवक नशे के इंजेक्शन लगाता था। इस कारण से वह पहले ही एचआईवी संक्रमित भी था।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण
- फोटो : istock
विस्तार
बठिंडा में कोविड से 25 साल के युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के संपर्क में आए तीन अन्य युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बता दें पंजाब में संक्रमण के कारण जनवरी के बाद यह पहली मौत है। पंजाब में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने बताया कि युवक नशे के इंजेक्शन लगाता था। इस कारण से वह पहले ही एचआईवी संक्रमित भी था।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसे अनीमिया की शिकायत व पेट में पानी भरा था। तबीयत खराब होने पर जब युवक को अस्पताल लाया गया। वहां सैंपल लेने पर कोरोना संक्रमित मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक की मौत सात मई को हुई थी। इस युवक के अलावा कोरोना के तीन अन्य संक्रमित भी सामने आए हैं। इसके साथ ही पंजाब में कोरोना के 11 सक्रिय मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन