फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing, Bathinda, Crime, Punjab, Serius injured, in Hospital

चार गोलियां लगने से युवक गंभीर जख्मी

Tue, 02 Dec 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला/ बठिंडा Updated Tue, 02 Dec 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
Firing, Bathinda, Crime, Punjab, Serius injured, in Hospital
नशे में धुत युवक ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवक और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात जब वह अपने काम से वापस घर आए तो घर के पास खाली प्लॉट में पड़ोसी युवक जसविंदर सिंह साथी बबू के साथ शराब पी रहा था।
विज्ञापन


उन्हाेंने जसविंदर को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इस पर गुस्से में आए जसविंदर सिंह ने अपने रिवॉल्वर से उन पर गोलियां दागनी शुरू कर दी।

इस हमले में दीपक को दो गोली जांघ, एक हाथ और एक गोली टांग पर लगी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल दीपक के बयानों के अधार पर आरोपी जसविंदर सिंह व बबू के खिलाफ हत्या करने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात वाली जगह से आधा दर्जन से अधिक गोलियाें के खोल बरामद किए हैं। 


उधर, इस वारदात से सहमे मोहल्लेवासियों का कहना है कि अगर पुलिस खुलेआम सड़क व गलियों में शराब पीने पर पाबंदी लगा दे तो इस तरह की घटना शायद न हो।

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बारे में कई बार पुलिस अधिकारी को अवगत करवाया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि शहर के सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि खुले में किसी भी व्यक्ति को शराब न पीने दी जाए। उन्हाेंने कहा कि रेहड़ी वालों द्वारा लोगों को खुले में शराब पिलाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed