फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire started again in the dumping ground of Chandigarh while wind blows

चंडीगढ़ के डंपिग ग्राउंड में हुआ यह.. जानिए यहां

Sun, 14 Mar 2021 07:58 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Fire started again in the dumping ground of Chandigarh while wind blows
चंडीगढ़। रविवार को चली तेज हवाओं से डंपिग ग्राउंड के कचरे में फिर से आग लग गई। इससे इलाके में धुआं-धुआं हो गया। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया। बता दें कि लगभग 15 दिन पहले डंपिग ग्राउंड में लगी आग अभी भी धधक रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार से तेज हवाएं चल रही हैं। डंपिंग ग्राउंड में 15 दिन पहले लगी आग इतनी ज्यादा थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को चार से पांच दिन लग गए। इस दौरान शहर से आने वाला कचरा भी डंपिग ग्राउंड पर नहीं डाला गया। जैसे ही लगा कि आग बुझ गई निगम ने फिर से डंपिग ग्राउंड पर कचरा डालना शुरू कर दिया। इस दौरान आग अंदर से धधकती रही। हवा चलते ही सूखे कचरे ने फिर आग पकड़ ली।
विज्ञापन

जरूरत के बावजूद नहीं रखा जा रहा फायर टेंडर
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कई बार कहा गया है कि डंपिग ग्राउंड और कचरा निस्तारण प्लांट में एक-एक फायर टेंडर रखना चाहिए, ताकि आग लगने पर वहां तत्काल बुझाने की व्यवस्था हो। हर बार अधिकारी व पार्षद आश्वासन देते हैं कि गाड़ी की तैनाती के लिए कह दिया है, लेकिन बाद में कोई सुनने वाला नहीं होता। इस बार भी भयंकर आग लगने के बावजूद फायर टेंडर नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में बढ़ जाएगी लोगों की समस्या
क्षेत्रीय निवासी दयाल कृष्ण ने बताया कि अभी तो गर्मियों की शुरुआत होने जा रही है। एक सप्ताह पहले भी यहां आग लग गई थी। गर्मियों में हर साल 4 से पांच बार बड़ी आग लगती है। तब यहां रहने वाले लोगों को अपने नारकीय जीवन का अहसास होता है। एक साल में खत्म होने वाला कचरे का पहाड़ ज्यों की त्यों खड़ा है, इसलिए हम लोगों की समस्या भी वैसी की वैसी ही खड़ी है। पता नहीं अब आगे और कितनी मुसीबत झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed