फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in Sector 37C market, burning goods worth lakhs to ashes

सेक्टर 37सी की मार्केट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 17 Jun 2020 08:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in Sector 37C market, burning goods worth lakhs to ashes
आग लगने के दौरान मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-37 सी मार्केट स्थित कैस्टल ग्रिल होटल में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख पड़ोसी दुकानदारों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग में एसी, माइक्रोवेव, फ्रिज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे का है। सेक्टर-37सी मार्केट स्थित बूथ नंबर 194 में कैस्टल ग्रिल नाम से खाने-पीने की दुकान है। दोपहर को दुकान बंद थी। इस दौरान पड़ोसी दुकानदार ने देखा कि अंदर से धुआं निकल रहा है। इसके बाद मामले की सूचना दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर सब फायर ऑफिसर जसमीत सिंह की अगुवाई में सेक्टर-38 फायर स्टेशन से एक मोटरसाइकिल और एक फायर टेंडर की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान दुकान के अंदर से काफी ज्यादा धुआं निकल रहा था। इसके बाद आसपास की अन्य दुकानें बंद करवा कर बिजली कनेक्शन काटे गए। इस दौरान फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दुकान संचालक अंशुल मदान की शिकायत कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed