फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in high voltage wire near Gate-2 of GMCH-32

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के गेट-2 के पास हाई वोल्टेज तार में लगी आग

Sat, 29 Jul 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fire in high voltage wire near Gate-2 of GMCH-32
जिस पोल के ऊपर हाई वोल्टेज तारों में पार्किंग के चलते आग लगी उसके नीचे लोगों ने रेहड़ी फड़ी की ल
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट नंबर 2 के पास दोपहर 3 बजे बिजली के खंभे पर हाई वोल्टेज तार में अचानक शार्ट सर्किट के चलते भयानक आग लग गई। हाई वोल्टेज तार एक पेड़ के पास से गुजर रही थी। ऐसे में भयंकर आग से पेड़ की टहनियां भी झुलस गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी क्षति नहीं हुई। जिस खंभे के ऊपर से यह हाई वोल्टेज तार गुजर रही हैं उसके पास एक बूथ भी है। वहीं, खंभे के आसपास खाने-पीने की रेहड़ी-फड़ी भी लगा रखी है। ऐसे में अगर हादसा बड़ा होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे लगी इस आग की सूचना बिजली निगम व प्रशासन के बागवानी विभाग को दी गई। इसके बाद यहां पर मरम्मत कार्य चला। ऐसे में थोड़ी देर के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। एक घंटे बाद सप्लाई शुरू हो सकी। इस दौरान गेट नंबर 2 के पास यह घटना घटी उस दौरान गेट से आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। बता दें कि इस खंभे के पास एक टैक्सी स्टैंड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed