फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in chandigarh gmsh sector 16, patient ran from emergency

GMSH-16 में आग से हड़कंप, इमरजेंसी से भागे मरीज

Sat, 01 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fire in chandigarh gmsh sector 16, patient ran from emergency
GMSH-16 में आग से हड़कंप
सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट हास्पिटल में शनिवार सुबह चार बजे ईसीजी रूम में आग लग गई। इससे इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी से बाहर निकलने के लिए मरीजों में आपाधापी मच गई। कई मरीज व उनके परिजन कॉरिडोर में गिर पड़े। मरीजों को बाहर निकालने के लिए ओपीडी की तरफ बना इमरजेंसी गेट खोलना पड़ा। हालांकि स्टाफ के कर्मचारियों ने आग पर जल्दी काबू पा लिया था। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि आग ईसीजी के एसी में शार्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन


अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब सुबह चार बजे रूम नंबर 110 से शार्ट सर्किट के आवाज आई और उसके बाद धुंआ फैल गया। मरीजों को जैसे ही सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। वे बाहर निकलकर भागने लगे। जब आग लगी थी तो मरीज व उनके परिजन गहरी नींद में थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वे बाहर की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


इस बीच अस्पताल के कर्मचारी भी अपने फायर उपकरण लेकर पहुंच गए और दस मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि चार बजकर 11 मिनट पर इमरजेंसी कॉल आई थी। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उससे पहले आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड के रिकार्ड के मुताबिक चार बजकर 21 मिनट पर आग को बुझा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से ईसीजी की दो मशीनें, परदे और एसी को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही सेक्टर 16 हास्पिटल के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed