फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Bursted in Slum Area of Chandigarh

चंडीगढ़: सेक्टर-25 की झुग्गियों में लगी आग, सामान जलकर राख

Sat, 29 Aug 2020 02:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Fire Bursted in Slum Area of Chandigarh
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-25 स्थित झुग्गियों में शनिवार दोपहर को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर पुलिस के साथ दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक 9 में से 7 झुग्गियां पूरी तरह जल चुकीं थीं। पास में ही एक सिलिंडर मिला है। अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि गनीमत रही कि इस आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक एक झुग्गी से आग की लपटें निकलते देख चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने एक और अन्य झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर 9 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। जब तक दमकल विभाग के कर्मचारियों आग बुझाई, तब तक सात झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थीं। आग से केवल दो झुग्गियों का सामान बच गया। पुलिस ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को तत्काल मौके से दूर पहुंचाया। झुग्गियों के पास से एक सिलिंडर मिला है। अब आग सिलिंडर के लीक होने से लगी है अथवा अन्य कारणों से, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पार्षद ने की प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग 
पार्षद शीला देवी ने प्रशासन से सेक्टर-25 में आग से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। शीला देवी ने लोगों से मिलकर कहा कि वह प्रशासन से मांग करेंगी कि मलोया स्थित खाली पड़े पक्के मकान तुरंत राहत के नाम पर किराए पर मुहैया करवाए जाएं। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि भविष्य में ऐसा न हो इसलिए सेक्टर-25 के अंतर्गत आने वाली सभी झुग्गियों का जल्द से जल्द सर्वे कराकर उन्हें पुनर्वास किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed