फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Broke out in Truck at Kapurthala

Kapurthala: चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, देर रात हादसे में जला ट्रक का अगला हिस्सा

Mon, 18 Mar 2024 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

ट्रक ड्राइवर बलजीत सिंह वासी कपूरथला देर शाम जालंधर के जमशेर क्षेत्र में खाद उतारने के लिए गया था। रात को लौटते समय शार्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया।

विज्ञापन
Fire Broke out in Truck at Kapurthala
ट्रक में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला में काला संघिया रोड पर देर रात एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस टीम ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया जबकि बॉडी का बचाव हो गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात कपूरथला-काला संघिया रोड पर स्थित बिजली घर के नजदीक एक चलते हुए ट्रक को आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ट्रक ड्राइवर ने छलांग लगा दी। जबकि पीछे आ रहे वाहन ट्रक से काफी पीछे ही रुक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने इस घटना की सूचना संबंधित थाने और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही काला संघिया चौकी इंचार्ज पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड विभाग को भी सूचित किया। घटनास्थल पर नकोदर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

घटना की जांच कर रहे काला संघिया चौकी इंचार्ज एसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर बलजीत सिंह वासी कपूरथला देर शाम जालंधर के जमशेर क्षेत्र में खाद उतारने के लिए गया था। रात को लौटते समय शार्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। जबकि ट्रक बॉडी का बचाव हो गया है और ड्राइवर भी सलामत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed