फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in an electronic shop in Vikas Nagar in chandigarh

Chandigarh: विकास नगर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मालिक का आरोप-चोर चोरी करने आया था, आग लगा गया

Tue, 10 Dec 2024 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Dec 2024 12:00 PM IST
सार

मौली जागरां स्थित विकास नगर के मकान नंबर 154 के नीचे बनी एक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रात 3:30 बजे आग लग गई। दुकान मालिक सुरजीत सिंह का कहना है कि रात करीब तीन बजे एक चोर आया जिसने दुकान का ताला भी तोड़ा। वह 3:23 पर दुकान में आग लगाकर निकल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in an electronic shop in Vikas Nagar in chandigarh
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के विकास नगर मौली जागरां में एक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सोमवार रात करीब 3:30 बजे आग लग गई। आग से दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान चलकर राख हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मौली जागरां स्थित विकास नगर के मकान नंबर 154 के नीचे बनी एक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रात 3:30 बजे आग लग गई। दुकान के ऊपर ही रहने वाले दुकान के मालिक सुरजीत सिंह का कहना है कि उनकी दुकान में रात करीब तीन बजे एक चोर आया जिसने दुकान का ताला भी तोड़ा। उसकी यह हरकत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसके बाद वह 3:23 पर दुकान में आग लगाकर निकल गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दुकान से निकल रही लपटों को देखकर घटना की जानकारी उनको दी।  इसके बाद उन्होंने फिर फायर विभाग और पुलिस को आग लगने की सूचना दी, लेकिन जब तक फायर विभाग की गाड़ियां आकर आग पर काबू पाती तब तक उनकी दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। इसमें चार-पांच पुराने टीवी, तीन-चार एलईडी और पुराना बहुत सारा सामान था, जिसकी वह रिपेयर करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुरजीत सिंह की शिकायत पर जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या जो व्यक्ति रात को दुकान का ताला तोड़ रहा था, उसी ने आग लगाई है या उसके जाने के बाद किसी अन्य कारणों से आग लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed