फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in 9 wooden godowns in Sarangpur, furniture burnt to ashes

Chandigarh News: सारंगपुर में लकड़ी के 9 गोदामों में लगी आग, फर्नीचर जलकर राख

Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in 9 wooden godowns in Sarangpur, furniture burnt to ashes
आग बुझाते कर्मचारी।
चंडीगढ़। सारंगपुर में फर्नीचर मार्केट के पीछे बने गोदामों में शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 9 गोदामों में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने पांच से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये गोदाम टीन शेड में बने थे। बताया जा रहा है कि आग लकड़ी पर होने वाली पॉलिस के कारण तेजी से फैल गई। यह मार्केट धनास स्थित मार्बेल मार्केट के पीछे स्थित है।
विज्ञापन

गोदाम के मालिक इमरान अहमद ने बताया कि वह पिछले 15 साल से फर्नीचर मार्केट में काम कर रहे हैं। वे बेड, सोफा, अलमीरा व कुर्सी समेत अन्य फर्नीचर तैयार कर गोदाम के आगे बनी दुकानों पर भेजते थे। शनिवार सुबह चौकीदार ने फोन कर बताया कि गोदाम में आग लग गई है। आग इतनी तेज थी कि एक के बाद एक कई गोदाम चपेट आ गए। इमरान ने बताया कि उनके और सुमित फर्नीचर के तीन-तीन गोदाम, मुकीम खान और दीपक फर्नीचर व एक अन्य के एक-एक गोदाम में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। दुकानदारों के अनुसार आग से लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सारंगपुर थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही रही है। बताया जा रहा है कि साल 2022 में भी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed