फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire at shivalik hills

शिवालिक की पहाड़ियों में लगी आग, जीव-जंतु झुलसे

Thu, 18 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली) Updated Thu, 18 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
 fire at shivalik hills
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के ब्लाक माजरी के अधीन आते पहाड़ी क्षेत्र का सैकड़ों एकड़ जंगल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हवा के कारण तेजी से आग बढ़ रही है। आग को काबू पाने के लिए जंगलात विभाग कोशिश कर रहा है, लेकिन आग अभी तक काबू में नहीं आ सकी। आग की चपेट में आकर जीव-जंतु भी झुलस गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शिवालिक की पहाड़ियों के जंगल में बुधवार बाद दोपहर समय अचानक आग लग गई। क्षेत्र वासियों ने बताया कि दोपहर में सबसे पहले आग का धुआं गोचर की गोशाला के पास देखा गया, लेकिन तेज हवा के होने कारण यह धुआं कुछ समय में ही आग की लपटों में बदल गया। कुछ समय बाद आग की लपटें दिखाई देने लगीं। क्षेत्र वासियों ने बताया कि आग की लपटें तेजी के साथ बढ़ने लगी और शाम होने तक आग मिर्जापुर के मंदिर और जंगलात विभाग के गेस्ट हाउस के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आग का इको-टूरिज्म स्कीम तहत बनाई गई झोपड़ियों तक पहुंचने का खतरा भी पैदा हो गया है। आग ने पंजाब के क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि साथ लगते हिमाचल प्रदेश सहित हजारों एकड़ एरिया इसकी चपेट में आ गया है। इस आग के कारण जहां महंगी लकड़ी जलने कारण वित्तीय नुकसान हो रहा है वही वातावरण पर भी प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमती लकड़ी जली

 fire at shivalik hills
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के पूर्व पंचायत मेंबर शंकर चौधरी ने बताया कि आग से जंगल में खड़ी खैर की लकड़ी व घास-बूटी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने कारण जंगल के प्राइवेट रकबे में खड़ी लकड़ी का नुकसान हो गया। शंकर ने बताया कि वह अपनी मालकी वाले जंगलों में सूखी खैर की लकड़ी काटने के लिए काफी समय से अनुमति मांग रहे हैं, लेकिन सरकार ने नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस कारण अब जमीन मालिकों को नुकसान हो रहा है। 

क्या कहते हैं अधिकारी 
जिला जंगलात अफसर गुरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जंगल में आग चलने की सूचना मिली है। उन्होंने आग बुझाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह आग मिर्जापुर के क्षेत्र में देखने को मिली है जो कि हिमाचल प्रदेश के जंगली क्षेत्र से घूम कर आई है। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए लगभग दो दर्जन कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दिन के समय हवा के कारण आग को बुझाने में मुश्किल आती हैं। इस लिए रात के समय या फिर अल सुबह आग बुझाने का सही समय होता है। उन्होंने कहा कि अल सुबह कर्मचारियों की ड्यूटी आग बुझाने के लिए लगाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed