{"_id":"571e46e54f1c1b6640a9166d","slug":"fire-at-home-due-to-short-circuit-child-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा, शार्ट सर्किट से घर में लगी आग में जिंदा जला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा, शार्ट सर्किट से घर में लगी आग में जिंदा जला मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 26 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
आग के बाद का दृश्य।
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना के लाडोवाल के गांव भोलेवाल में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग लगते ही अंदर बैठे सब लोग बाहर निकल गए, जबकि अपने नाना नानी से मिलने आया हरियाणा के सिरसा का रहने वाला बलजिंदर सिंह (12) जल गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद बलजिंदर के शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया। परिजनों ने बलजिंदर का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
जसपाल सिंह ने बताया कि उनका नाती कुछ दिनों से छुट्टियां बिताने के लिए उनके पास आया हुआ था। शनिवार देर रात उनकी झुग्गी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सब लोग बाहर निकल आए, जब बलजिंदर बाहर निकलने लगा तो आग ज्यादा फैल गई और वह बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलजिंदर पांचवीं कक्षा का छात्र था और स्कूल में छुट्टियां होने के कारण अपने नाना नानी के पास आया हुआ था। थाना लाडोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया था।