फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR filed after three years for withdrawing Rs 7.54 lakh from ATM

Chandigarh News: एटीएम से 7.54 लाख रुपये निकाल लेने में तीन साल बाद एफआईआर

Sun, 14 Jan 2024 02:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
FIR filed after three years for withdrawing Rs 7.54 lakh from ATM
चंडीगढ़। केनरा बैंक के सेक्टर-19 स्थित एटीएम से साल 2020 में छेड़छाड़ कर 7.54 लाख रुपये निकाल लेने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है। बैंक के चीफ मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर एसएसपी को शिकायत दी थी मगर तब भी एफआईआर नहीं हुई थी। पुलिस को यह शिकायत 16 अक्तूबर 2020 को दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ डीडीआर दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया था कि शातिर सेक्टर 19 स्थित बैंक के एटीएम से 7.54 लाख रुपये निकाल कर ले गए। यह वारदात 29 सितंबर 2020, 6 अक्तूबर 2020 और 8 अक्तूबर 2020 को अंजाम दी गई। शातिर ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम निकाल ली थी। जिला अदालत में सीआरपीसी 156(3) के तहत पिछले वर्ष शिकायत दायर करते हुए मांग की गई थी कि पुलिस को आदेश दिए जाएं कि एफआईआर दर्ज करे। इस मामले में सुनवाई के बाद 8 जनवरी, 2024 को अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed