{"_id":"57740c084f1c1b717b79a84a","slug":"finance-minister-jaitley-arrived-with-wife-in-mohali-resident-relitive-indulgence","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के भोग में पत्नी संग मोहाली पहुंचे वित्तमंत्री अरूण जेटली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार के भोग में पत्नी संग मोहाली पहुंचे वित्तमंत्री अरूण जेटली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार दोपहर पत्नी संग सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। यहां पर वह पत्नी की बुआ प्राण प्यारी के भोग में शामिल हुए। प्राण प्यारी हाईकोर्ट के एडवोकेट सुनील सागर की मां थीं। जेटली करीब एक घंटे तक यहां पर रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
दूसरी तरह वित्तमंत्री के आने से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही हरकत में आ गए थे। एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-69 के कम्युनिटी सेंटर तक फोर्स तैनात कर दी गई थी। वहीं, एसडीएम व नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी समागम में मौजूद रहे। समागम के बाद वित्तमंत्री अपनी पत्नी संग चले गए।
विज्ञापन
अरुण जेटली पहुंचे सत्यपाल जैन के घर, सांत्वना दी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पूर्व सांसद, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और विधि आयोग के सदस्य सत्यपाल जैन के सेक्टर-15 स्थित आवास पर बुधवार को सांत्वना देने पहुंचे। अरुण जेटली अपनी पत्नी के साथ करीब 50 मिनट तक सत्यपाल जैन के साथ रहे। इस अवसर पर उन्होंने सत्यपाल जैन को सांत्वना दी। सत्यपाल जैन की पत्नी शशि बाला जैन की मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष यशपाल महाजन, कमला शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल के अलावा रघुवीर लाल अरोड़ा, पूर्व मेयर केके आदिवाल, नवीन कोचर आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन