फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Finance Committee meeting on 27th and Corporation House meeting on 30th April

Chandigarh News: 27 को वित्त समिति और 30 अप्रैल को निगम सदन की बैठक

Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Finance Committee meeting on 27th and Corporation House meeting on 30th April
चंडीगढ़। नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 27 अप्रैल को वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक होगी, जिसके ठीक बाद 30 अप्रैल को नगर निगम सदन की बैठक आयोजित की जाएगी। मेयर सौरभ जोशी ने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास से जुड़े किसी भी एजेंडे को रोका नहीं जाएगा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में 10 करोड़ से भी अधिक का विकास का एजेंडा लाया जा रहा है। वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक 27 अप्रैल को होगी। इसमें सुंदरनगर पार्ट 2 में कम्युनिटी सेंटर के रेनोवेशन, वार्ड नंबर एक में स्ट्रीट लाइट लगाने, सेक्टर 37 में डेकोरेटिव लाइट लगाने, 37 और 38 में वाटर वॉडी को रिपेयर करने, सेक्टर 38 में बच्चों के खेल के मैदान को विकसित करने, अटावा में पेवर ब्लाक लगाने, सेक्टर 49 के कम्युनिटी सेंटर को रेनोवेशन करने के अलावा सेक्टर 30 के वी 4 रोड पर पेवर ब्लॉक लगाने, औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 में पेवर ब्लाक लगाने, सेक्टर 32 के ईडब्ल्यूएस काॅलोनी, सेक्टर 28 में पेवर ब्लाक लगाने के एजेंडों पर चर्चा होगी। औद्योगिक क्षेत्र फेज- 1 के इंफोर्समेंट स्टोर की बाउंड्री वाल बनाने के साथ साथ सेक्टर- 30 और 20 में टाॅयलेट रेनोवेट करने के एजेंडों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed