फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final year students NOC admit card NSUI raised engaged exam preparation submit books

अंतिम वर्ष के छात्रों को एडमिट कार्ड के लिए नहीं होगी एनओसी की आवश्कता, एनएसयूआई ने उठाया मुद्दा, कहा- छात्र परीक्षा की तैयारी में लगे, कैसे किताबें जमा करने आ सकते हैं

Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Final year students NOC admit card NSUI raised engaged exam preparation submit books
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्रों को एडमिट कार्ड के लिए एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। पीयू ने छात्रों की मांग को जायज मानते हुए इसका हल निकालने का आश्वासन दिया है। जल्द ही एडमिट कार्ड सभी विद्यार्थियों के पास पहुंच जाएंगे। इसके लिए पीयू जल्द आदेश जारी करेगी।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा के नेतृत्व में विद्यार्थी पीयू के अधिकारियों से मिले। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने लाइब्रेरी से पुस्तकें इश्यू करवाई थीं, लेकिन वह कोरोना के कारण जमा नहीं कर पाए। इस समय वह अपने घरों पर परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। किताबें आदि जमा करने में उन्हें दिक्कतें आएंगी। वहीं दूसरी ओर परीक्षा के लिए उनको एडमिट कार्ड देना भी जरूरी है। ऐसे में छात्रों की समस्या का समाधान किया जाए ताकि वह खुले मन से तैयारी के साथ परीक्षा दे सकें। विभागों में विद्यार्थियों लाइब्रेरी आदि की पुस्तक आवंटित करवाई थीं। वहां से भी एनओसी लेने की बात सामने आ रही है। छात्रों ने यह बात प्रमुखता से रखी तो अधिकारियों ने कहा कि यह बात उनकी जायज है। छात्रों को एडमिट कार्ड निकालने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। वह आसानी से परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed