फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final round of hackathon on de-addiction today.

Chandigarh News: नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड आज

Sat, 03 Feb 2024 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Final round of hackathon on de-addiction today.
देश की टॉप 10 टीमें भाग लेंगी, इनोवेटिव आइडियाज से लोगों तक पहुंचाएंगी नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में चार फरवरी को हैकाथॉन का फाइनल राउंड कराया जाएगा। इसमें देशभर की टॉप 10 टीमें भाग लेंगी। ये टीमें नशामुक्ति को लेकर इनोवेटिव आइडियाज और सोल्युशन्स प्रस्तुत करेंगी। टीमों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के परिणाम घोषित करने के लिए विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया गया है, जो निर्धारित मापदंडों की पालना करते हुए उत्कृष्ट टीमों का चयन करेगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के इनोवेटिव आइडियाज को भविष्य में हरियाणा पुलिस की ओर से उपयोग में लाते हुए लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने को लेकर डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हैकाथॉन कराया जा रहा है। तीन दिसंबर 2023 से शुरू हुए हैकाथॉन में देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों से 3100 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए नशा मुक्ति को लेकर सुझाव तैयार किए हैं। पंचकूला के पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज ने कहा कि हैकाथॉन से ऐसे इनोवेटिव आइडियाज को एक मंच देने का प्रयास किया। ताकि लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहले की अपेक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed