फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   final audition of 'rupantaran baisakhi mutiyara di' today

‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ का फाइनल ऑडिशन आज

Wed, 09 Apr 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
final audition of 'rupantaran baisakhi mutiyara di' today

अमर उजाला के ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम में होने वाले कंपीटिशन का फाइनल आडिशन नौ अप्रैल सुबह दस बजे बाल भवन सेक्टर-23 में लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें गिद्दा, भंगड़ा और स्क्रिट के लिए ऑडिशन होंगे। अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम 13 अप्रैल को टैगोर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इस कार्यक्रम का बिग एफएम रेडियो पार्टर है। कार्यक्रम को-ऑडिनेटर उमा महाजन और शैली तनेजा ने बताया कि गिद्दा और भंगड़े के लिए प्रतिभागियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक तीन टीम गिद्दा और तीन टीम भंगड़े की बनी है। इस कंपीटिशन में रूपांतरण क्लब के अलावा अन्य महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं।

तंबोला भी होगा कार्यक्रम में
टैगोर थियेटर में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों के लिए दोपहर तीन बजे तंबोला भी खेला जाएगा। जिसमें विजेता को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में होने वाले गिद्दा और भंगड़े में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को एक ओर मौका दिया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी 9815605916 और 9803079803 पर संपर्क कर अपना नाम लिखा सकती हैं।

इस प्रतियोगिताओं में रूपांतरण क्लब के अलावा अन्य महिलाएं भी अपनी टीम के साथ हिस्सा ले सकती हैं। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed