फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   film producer mahesh bhatt play based on iraq people life in tagore theatre chandigarh

'द लास्ट सैल्यूट' से बयां किया इराक का दर्द और अत्याचारों की बर्बरता

Sun, 16 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Oct 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
film producer mahesh bhatt play based on iraq people life in tagore theatre chandigarh
टैगोर थियेटर में द लास्ट सैल्यूट का मंचन करते हुए कलाकार - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और उसके मित्र देशों द्वारा किए गए अत्याचारों की बर्बर दास्तां और इराकी जनता का दर्द 'द लास्ट सैल्यूट' में देखने को मिला।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता महेश भट्ट के नाटक ‘द लास्ट सैल्यूट’ का मंचन अरविंद गौड़ के निर्देशन में टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में शनिवार को हुआ। इस मौके पर खुद महेश भट्ट भी पहुंचे और उन्होंने नाटक से पहले कलाकारों के साथ स्टेज पर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।

नाटक में बॉलीवुड के उभरते कलाकार इमरान जाहिद ने उस इराकी पत्रकार मुंतजर अल जैदी की भूमिका निभाई, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश पर जूता फेंक इराक में अमेरिकी सेनाओं के अत्याचार का विरोध जताया था।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि किस तरह से अमेरिकी व उसके मित्र देशों की सेना इराक में तानाशाह राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के शासन के खात्मे के लिए पहुंचती है। लेकिन असल में वह तानाशाह का अंत नहीं, बल्कि अपनी तानाशाही वहां की जनता पर थोपती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में अभिनय करने वाले कलाकारों ने भी इराकी जनता की  संवेदना प्रकट की। अमेरिकी सेना के हमले में बेमौत मरने वालों के दृश्यों ने आडिटोरियम में बैठे लोगों को झकझोर कर रख दिया। यह नाटक वर्ष 2003 में इराक युद्ध पर इसी नाम से लिखी गई पुस्तक का रूपांतरण है, जिसका निर्माण महेश भट्ट ने किया जबकि इसकी पटकथा राजेश कुमार ने लिखी है।


इन कलाकारों ने किया अभिनय- इमरान जाहिद ने इराकी पत्रकार मुंतजर अल जैदी, इश्वक सिंह ने जार्ज डब्ल्यू बुश दिनेश, मयंक, गुरजीत, नेहा, इकता ने सुरक्षा कर्मी और शिल्पी ने मुंतजर अल जैदी की गर्लफ्रेंड का किरदान निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed