{"_id":"5f10ae768ebc3e63b376716e","slug":"files-will-not-stop-estate-office-sdo-posted-chandigarh-news-pkl3815714181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टेट ऑफिस में अब नहीं रुकेंगी फाइलें, एसडीओ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्टेट ऑफिस में अब नहीं रुकेंगी फाइलें, एसडीओ तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अब एस्टेट ऑफिस में फाइलों के मूवमेंट में तेजी आएगी। दो साल से सब डिवीजनल ऑफिसर (एसडीओ) के खाली पड़े पद पर तैनाती कर दी गई है। इंजीनियरिंग विभाग ने सीवरेज सब डिवीजन में एसडीई के पद पर तैनात अनिल कुमार बंसल को एस्टेट ऑफिस में एसडीओ के पद पर स्थानांतरित किया है। अब ऑफिस में रुके हुए बिल्डिंग वायलेशन और अन्य जरूरी कामों में तेजी आएगी।
साल 2018 के जनवरी माह में एस्टेट ऑफिस में तैनात सब डिवीजनल ऑफिसर (बिल्डिंग) का पद खाली हुआ था। इससे ऑफिस में बिल्डिंग वायलेशन और कई जरूरी कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। एस्टेट ऑफिस में तैनात एएलओ मनीष लोहान ने कई बार प्रशासन से मांग थी। अब सलाहकार मनोज परिदा के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एसडीओ के पद पर तैनाती की गई है।
10 एसडीई का हुआ है स्थानांतरण
इंजीनियरिंग विभाग ने 10 एसडीई के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें सभी एसडीई इंजीनियरिंग विभाग के पब्लिक हेल्थ विंग से हैं। एडवाइजर मनोज परिदा की स्वीकृति के बाद ही वेस्ट और ईस्ट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने यह फेरबदल किया है।
विज्ञापन
कोट
एस्टेट आॅफिस में एसडीओ का पद दो साल से खाली पड़ा था। अब इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एक एसडीओ की तैनाती की गई है। यहां पर अब फाइलों के मूवमेंट में तेजी आएगी।
-मनीष लोहान, एएलओ, एस्टेट ऑफिस, यूटी