फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIH Men's Junior Hockey World Cup trophy arrives in city

Chandigarh News: एफआईएच मेन्स जूनियर हाकी वर्ल्ड कप की ट्राफी पहुंची शहर

Mon, 10 Nov 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
FIH Men's Junior Hockey World Cup trophy arrives in city
चंडीगढ़। एफआईएच मेन्स जूनियर हाकी वर्ल्ड कप से पहले शुरू हुए राष्ट्रीय ट्रॉफी टूर के तहत रविवार को ट्रॉफी चंडीगढ़ पहुंची। शहर के सेक्टर-17 में एक निजी होटल में आयोजित समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने हॉकी स्टिक से गेंद पर शॉट लगाया और केक भी काटा। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा ने कहा कि ट्रॉफी टूर का उद्देश्य 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप से पहले देशभर में हॉकी के प्रति उत्साह और जागरूकता का माहौल बनाना है।
विज्ञापन

यह केवल एक ट्रॉफी यात्रा नहीं है, बल्कि हमारे युवा खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों को प्रेरित करने का अवसर है। हम चाहते हैं कि युवा इस खेल के प्रति उत्साही होकर अपने कौशल को निखारें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर हॉकी के खिलाड़ियाें और पूर्व कोच को माेंमेटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि हॉकी भारत की जड़ों से से जुड़ा खेल है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता और अनुशासन का प्रतीक है। एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर युवाओं में देशभक्ति और खेल भावना को बढ़ावा देगा। मुझे विश्वास है कि भारतीय टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करेगी और तिरंगा लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed