{"_id":"65060227b94466b93707a275","slug":"fight-for-tickets-students-had-to-suffer-the-most-chandigarh-news-c-16-sml1026-240214-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टिकटों के लिए मारामारी, सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टिकटों के लिए मारामारी, सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 22 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर भारी उत्साह है। चेयर ब्लॉक की 1000 रुपये वाली सभी टिकटों की बिक चुकी हैं। शनिवार को मोहाली स्टेडियम स्थित पीसीए के टिकट काउंटर पर मैच की टिकट खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक परेशानी छात्रों को हुई। टिकट काउंटर पर कुछ समय के लिए स्टूडेंट की टिकटें बिकी और कहा गया कि अब अगले दिन टिकटे बिकेंगी। पीसीए के अनुसार मैच की कुछ टिकटें ही बिकनी बाकी हैं। युवराज सिंह स्टैंड की 5000 रुपये वाली टिकटें 90 प्रतिशत बिक चुकी हैं। अल्ट्रा-लक्जरी टिकट हरभजन सिंह स्टैंड की 20 हजार रुपये वाली टिकटें और पीसीए प्रीमियम ब्लॉक गेट-3 व 4 और नॉर्थ वेस्ट ब्लॉक गेट 5 की 3000 हजार रुपये वाली टिकटें बिकने के लिए उपलब्ध हैं। मैच के लिए टिकटें ऑनलाइन पेटीएम और आईसीआईसीआई बैंक के टिकट काउंटरों पर भी बेचे जा रहे हैं ।
टिकटों की ब्रिकी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर हो रही है। ट्राइसिटी में कई बैंकों की शाखाओं के साथ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ( पीसीए ) के टिकटों के लिए काउंटर बनाए गए है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ही क्रिकेट प्रशंसक सुबह से ही पीसीए के टिकट काउंटरों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा के साथ लगते राज्यों से मैच की टिकट खरीदने के लिए प्रश्ंसकों का मोहाली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
स्टूडेंट हुए परेशान, कई को नहीं मिली टिकट
मैच के लिए स्टूडेंट्स की टिकट का रेट 100 रुपये रखा गया है, लेकिन टिकट काउंटर पर कुछ समय के लिए स्टूडेंट की टिकटें बिकी और इसके बाद कहा गया कि अब अगले दिन टिकटे बिकेंगी। स्टूडेंटस का कहना था कि जब आज की स्टूडेंट कोटे की टिकट खत्म हो गई है तो टिकट काउंटर पर सूचना लिख देनी चाहिए थी। कई स्टूडेंट्स को टिकटें नहीं मिलीं। वहीं, दोपहर में आई बारिश में भी क्रिकेट प्रशंसक टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर जमे रहे।