फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered in Chandigarh

Chandigarh News: हल्लोमाजरा में महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या, सुबह बच्चों के रोने पर खुला राज

Mon, 30 Oct 2023 11:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 11:51 AM IST
सार

प्रदीप मूलरूप से बिहार का रहने वाला और लगभग चार महीने पहले ही चंडीगढ़ आया था। वह परिवार के साथ हल्लोमाजरा में किराये पर रहता था। दंपती के चार बच्चे हैं। आरोपी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मॉल में नौकरी करता था।

विज्ञापन
Woman murdered in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में पति ने साड़ी से पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी 29 वर्षीय प्रदीप को 28 वर्षीय पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह मां के न उठने और कोई हरकत न होने पर बच्चों ने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने महिला को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंजू नामक मृतका का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रदीप मूलरूप से बिहार का रहने वाला और लगभग चार महीने पहले ही चंडीगढ़ आया था। वह परिवार के साथ हल्लोमाजरा में किराये पर रहता था। दंपती के चार बच्चे हैं। आरोपी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मॉल में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी पति के मुताबिक उसकी पत्नी अक्सर झगड़ा होने पर उस पर हाथ उठाती थी। बीते शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बात मारपीट तक जा पहुंची थी। दरअसल, आरोपी पत्नी को कुछ दिनों के लिए अपने साथ बिहार ले जाना चाहता था। उसकी पत्नी ने मना कर दिया था। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत किया था।


रात को पत्नी सो गई और आरोपी ने अपना गुस्सा उतारते हुए उसी की साड़ी से उसका गला घोंट दिया। वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। सुबह मां के कोई हरकत न करने पर बच्चों ने रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसी भी हैरान हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पता चला है कि आरोपी और मृतका की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके चार बच्चों में दो लड़कियां और दो लड़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed