Punjab: बठिंडा सैन्य छावनी में एक और जवान की मौत, सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, चार हत्याओं से संबंध नहीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एक जवान को अचानक गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले यह चर्चा चली कि जवान ने आत्महत्या की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा सैन्य छावनी में बुधवार सुबह चार जवानों की हत्या के मामले के बीच दोपहर को एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एक जवान को अचानक गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले यह चर्चा चली कि जवान ने आत्महत्या की है, लेकिन बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई है। इसका बुधवार सुबह हुई चार हत्याओं से कोई संबंध नहीं है।
बता दें कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। इसके बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया है।