{"_id":"67e9ad7b1786e9174c037acb","slug":"fevicol-champion-clubs-organized-a-camp-105-people-donated-blood-chandigarh-news-c-16-pkl1043-670885-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फेविकोल चैंपियन क्लब्स ने लगाया शिविर, 105 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फेविकोल चैंपियन क्लब्स ने लगाया शिविर, 105 ने किया रक्तदान
Mon, 31 Mar 2025 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेविकोल चैंपियन क्लब्स चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-30 में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 105 सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अंकित कवाड ने शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने क्लब्स के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होते हैं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक सरोकारों से क्लब्स का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और जरूरतमंदों को समय पर सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन