फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female CA slapped Rs 63 lakh on the company

महिला सीए ने कंपनी को लगायी 63 लाख रुपये की चपत

Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Female CA slapped Rs 63 lakh on the company
चंडीगढ़। सेक्टर-16 निवासी वरुण राऊ ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत दी है कि उनकी कंपनी में सीए के पद पर पदस्थ कामिनी सहगल नाम की महिला ने 63.51 लाख रुपये की चपत लगा दी। महिला से रुपये वापस मांगने पर वह गायब हो गई। वरुण की शिकायत पर पुलिस ने मोहाली के एयरोसिटी निवासी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कामिनी ने मार्च 2010 से लेकर मार्च 2012 तक उनकी कंपनी में काम किया। मैसर्स लियो डिजाइन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने आयकर के लेनदेन को लेकर कामिनी सहगल के बैंक खाते में कुल 63 लाख 51 हजार रुपये जमा करवा दिए, लेकिन कंपनी ने जब चेक किया तो उसमें रुपये देने के बावजूद 25 लाख रुपये आउटस्टैंडिंग दिखा रहा था। सहगल ने कंपनी के अधिकारियों को बताया कि कुछ एरर आ गया है। इस कारण रुपये जमा नहीं हुए हैं। कुछ समय बीतने के बाद कंपनी को अपने रुपये नहीं मिले तो कामिनी से पूछा गया। उसने कहा कि उसने अपने निजी काम के लिए रुपयों का इस्तेमाल कर लिया है, वह रुपये लौटा देगी। कामिनी ने न रुपये लौटाए और न कोई जवाब दिया। बाद में वह घर पर भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed